उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो पर अचानक एक बालू से लदा ट्रक पलट गया। इससे स्कॉर्पियो के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। स्कॉर्पियो में कुल 11 लोग सवार थे। मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
शहजादपुर से लौट रही थी बारात
दरअसल, मंगलवार को कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से बारात लौट रही थी। इस दौरान स्कॉर्पियो में सवार 11 लोग सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। यह स्कॉर्पियो कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास पहुंची तो ड्राइवर ने किसी काम के लिए गाड़ी खड़ी कर दी। तभी अचानक आया बालू से लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलट गया।
डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे
इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गाड़ी ड्राइवर के अलावा छह महिलाएं और दो बच्चों की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं, दो लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि वे भी घायल हुए हैं। सूचना पाकर डीएम-एसपी समेत जिले के अन्य अधिकारी व फोर्स मौके पर पहुंची है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fYRfD0