-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-सागर (NH-44) पर कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार का ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चंद्रभान।- फाइल फोटो

बेटी के लिए वर देखने निकला था पिता

कोतवाली महरौनी इलाके के सुकाड़ी गांव निवासी चन्द्रभान (39 साल) अपनी पुत्री की शादी के लिए लड़का देखने तालबेहट के रामपुर बरी जाने के लिए गांव से निकला था। उसके साथ गांव के बृजेश रैकवार (28 साल) भी था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब 10 बजे NH-44 पर जमालपुर व शहजाद बांध पुल के बीच पहुंचे ही थे कि रांग साइड में झांसी की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार चन्द्रभान व बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया

वहीं कार ड्राइवर घायल हो गया। सूचना मिलने पर तेरई फाटक चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पहुंचे और हाइवे एंबुलेंस से दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं घायल कार ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो ललितपुर जिला अस्पताल की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37uJ7pQ