-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रदेश में कोरोना स्ट्रेन के मरीज के मिलने के बाद सरकार ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में यूपी में चार मेडिकल कॉलेजों को स्ट्रेन के जांच के लिए चुना गया है। इनमें से एक BHU का IMS भी है। यहां के माइक्रोबायोलॉजी लैब में जनवरी के आखरी सप्ताह में जांच शुरू हो सकती है। कोरोना स्ट्रेन से जुड़े मरीजों को फायदा मिलेगा।

BHU में जांच शुरू होने से पूरे पूर्वांचल को मिलेगा लाभ

माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो डॉ गोपाल नाथ ने बताया हम लोग तैयारी में लगे है। जनवरी लास्ट या फरवरी फर्स्ट वीक में जांच शुरू हो जायेगी। पूरे विश्व मे इन दिनों कोरोना के नये स्वरूप स्ट्रेन को लेकर मेडिकल साइंस में चुनौतियों को बढ़ा दिया है। मेरठ में पहला मरीज मिलने से यूपी सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी लिए लखनऊ,वाराणसी समेत चार जगहों पर लैब में इसकी जांच की तैयारी चल रही है। कोरोना स्ट्रेन के सही कारणों का पता चल सकेगा। ब्रिटेन से संक्रमण फैलने का दायरा बढ़ रहा है।

ब्रिटेन में संक्रमण के साथ स्ट्रेन के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। संक्रमण का पता चलने के बाद जिले में अब तक कुल 46 यात्री ब्रिटेन,नाइजीरिया, यूके से आये है। 23 नवंबर से आठ दिसंबर तक के 21 यात्री में कोई भी लक्षण नही मिला है। बाकी सभी पर स्वास्थ विभाग की नजर में है। फोन से इनसे जानकारियां ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BHU में जनवरी के अंत तक जांच शुरू होने की उम्मीद है। 


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aSZYpQ