-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नए साल का आगाज हो चुका है। दिग्गज एथलीट्स ने भी फैंस को नए साल की बधाई दी है। वीरेंद्र सहवाग, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और पीवी सिंधु समेत अलग-अलग खेल के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

धोनी-साक्षी ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में हैं। साक्षी ने सभी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

2020 आसान साल नहीं था
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ''इसमें कोई शक नहीं कि 2020 आसान साल नहीं था। हम सबने देखा और महसूस किया कि कोरोना ने दुनिया भर में कितना नुकसान पहुंचाया और कष्ट दिए। लेकिन अब मौका एकजुट होकर यह दिखाने का है कि हम इसे बदल सकते हैं। हैप्पी न्यू ईयर 2021।''

##

जोकोविच बर्फ में मना रहे न्यू ईयर
वहीं वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने बर्फ में एंजॉय करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गो द डिस्टेंस 2021।' इससे पहले उन्होंने मंगलवार को फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं भी दी थी। उन्होंने कहा था कि नया साल आप सब के जीवन में खुशियां लाए।

##

सहवाग ने फैंस को न्यू ईयर विश किया
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''आप सभी के लिए 2021 खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। 2021 में आप सभी को समृद्धि और ताकत मिले।''

##

सानिया मिर्जा ने 2020 को बाई-बाई कहा
भारत की दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने भी पति शोएब मलिक और बेटे के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बाई-बाई 2020। आपने हमें काफी कुछ सिखाया। छोटी-छोटी चीजों का ख्याल कैसे रखना है, इस बारे में भी बताया। एक साल जो कठिनाइयों से भरा रहा, उसमें मैंने मां बनने के बाद टेनिस में कमबैक किया। 2020 ने पूरी दुनिया को एकसाथ किया और एकजुट होकर बुराई के खिलाफ लड़ना सिखाया है। 2020 ने हमें बहुत कुछ सिखाया। थैंक यू। हैप्पी न्यू ईयर।''

##

नए चीज की शुरुआत के लिए सही समय
भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ''किसी नए चीज की शुरुआत के लिए यही सही मौका है। हैप्पी न्यू ईयर 2021।''

##

पीवी सिंधु ने फैंस को विश किया
पीवी सिंधु ने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश किया। उन्होंने फैंस के लिए पोस्ट में लिखा कि आप सभी की परेशानियां कम हो और खुशियां बढ़े, यही कामना है।

##

नडाल ने भी मनाया नया साल
टेनिस के दिग्गज प्लेयर राफेल नडाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को बधाई दी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब मलिक के साथ सानिया मिर्जा (बाएं)। न्यू ईयर सेलिब्रेट करतीं साइना नेहवाल (बीच में)। सिंधु ने फैंस को नए साल की बधाई दी। (दाएं)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38SY2Lg