-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इस आंदोलन को अब उत्तर प्रदेश की 18 खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है। इसका ऐलान मुजफ्फरनगर में खापों की पंचायत में लिया गया। ये खापें आज दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर महापंचायत करेंगी। महापंचायत को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है।

बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा, ''अब तक दिल्ली की 26 जनवरी को गणतंत्र परेड दिवस में नकली झांकियां निकाली जाती थीं, इस बार किसानों की झांकियां भी परेड में शामिल होगी। अगर सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तो आने वाले चुनाव में BJP को नुकसान बहुत न पड़ेगा।

84 खाप चौधरियों की पंचायत में दिल्ली घेरने का निर्णय

मुजफ्फरनगर के ऐतिहासिक गांव सोरम में हुई 84 खाप चौधरियों की पंचायत में दिल्ली घेरने का निर्णय लिया गया है। बालियान खाप के चौधरी चौधरी नरेश टिकैत और लाठियां खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह लोटन के नेतृत्व में आज किसानों की राजधानी सिसौली से खाप चौधरियों का एक बड़ा जत्था दिल्ली के लिए निकल पड़ा है।

खाप क्या है?

एक ही गोत्र के कई गांव के लोगों को मिलाकर खाप बनती है। हर खाप का एक चौधरी यानी अध्यक्ष होता है, जिसे खाप का फैसला लेने का अधिकार होता है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैट बालियान खाप के अध्यक्ष हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मुजफ्फरनगर की है। खाप पंचायतें दिल्ली बॉर्डर के लिए निकल पड़ी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mpOSuv