-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार को विरोध प्रदर्शन का एक अलग रंग देखने को मिला। यहां केंद्र सरकार के तीन नए कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेसियों ने सदर सीट से BJP विधायक सरिता भदौरिया के आवास का घेराव किया। जैसे ही विधायक बाहर आईं, वैसे ही नारेबाजी बंद हो गई। कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर फोटो खिंचाई। तभी विधायक ने सभी को चाय ऑफर किया तो प्रदर्शन खत्म हो गया। इसके बाद दोनों दलों के नेता हंसी-ठहाकों के बीच चाय की चुस्की लेते दिखे।

भाजपा विधायक को कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

विधायक को तंज करने का मिला मौका

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि किसान आंदोलन फ्लॉप हो चुका है। कांग्रेस एवं सपा किसानों को बरगलाने का काम कर रही हैं। वहीं, विधायक की चाय पीने वाली बात पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने सफाई देते हुए कहा कि हमारा धरना समाप्त हो गया था। उसके बाद हम लोग विधायक के साथ बैठे थे।

आवास के बाहर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दरअसल, शहर में नगर पालिका परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय से रविवार को जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कृषि बिलों के खिलाफ मार्च निकाला। यह मार्च बाजार से होते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया के आवास पर आकर समाप्त हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विधायक के आवास के बाहर पुलिस फोर्स, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब 15 मिनट नारेबाजी की। तभी विधायक अपने आवास से बाहर आईं तो उन्हें कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा।

हंसी ठहाकों का चला दौर

उसके बाद विधायक ने कांग्रेसियों को चाय पीने ऑफर किया। उनके इस ऑफर को कांग्रेसी टाल नहीं पाए और विधायक के साथ बिना वक्त गंवाए आवास में चले गए। जिसके बाद कांग्रेसियों के हंसी ठहाकों की आवाज सुनाई देने लगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो इटावा की है। भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के साथ चाय पीते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h0OK3C