उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। योगी ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय को केन्द्र बनाकर कार्यवाही संचालित की जाए।
योगी ने कहा कि जिला सेवायोजन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित कर जनपद में रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सरकार की तरफ से एक जीओ जारी कर सभी जिले अधिकारियों को निर्देश हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि, अब तक चार साल मे करीब चार लाख नौकरियां दी जा चुकी है।
हर जिले में रोजगार की उपलब्धता का डाटाबेस तैयार हो
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रत्येक जनपद में रोजगार की उपलब्धता के सम्बन्ध में डाटाबेस तैयार किया जाए। सभी जनपदों का रोजगार प्लान बनाया जाए। इसके अलावा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में एक वेवसाइट भी विकसित की जाए। इस वेबसाइट पर रोजगार के अवसरों की उपलब्धता की जानकारी के साथ-साथ आवेदन का विकल्प भी होने चाहिए।
स्वरोजगार, ट्रेनिंग व सरकारी नौकरियों के माध्यम के लिए जारी हुए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार को लेकर सीएम योगी ने स्वरोजगार, ट्रेनिंग और सरकारी नौकरियों के माध्यम से रोजगार के लिए योगी सरकार ने बाकायदा शासनादेश जारी किया है। हर ज़िले में रोज़गार के लिए कार्ययोजना तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सरकारी नौकरी, स्वरोज़गार और प्रशिक्षण के माध्यम से रोज़गार के अवसर जुटाने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37yt1wI