उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद अपने गृह जनपद गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वे चार दिसंबर को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का उद्घाटन करेंगे। CM योगी के हाथों नव निर्मित उद्योग भवन का लोकार्पण भी होगा। वहीं, 5 दिसंबर को वे नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। CM के आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत भी रहेंगे मौजूद
दरअसल, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संचालन गोरक्षनाथ मंदिर के द्वारा होता है। CM योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के गोरक्षनाथ मंदिर के महंत व पीठाधीश्वर हैं। इसका संस्थापक सप्ताह समारोह 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा। संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन और ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के रुप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.
10 दिसंबर को मुख्य महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। यह समारोह गोरक्षपीठ स्थित ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ समिति सभागार में संपन्न होगा। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन भी होगा। 4 दिसंबर की शाम 4 बजे CM गीडा में चेंबर ऑफ इंड्रस्ट्रीज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
644 शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
5 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसर में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रदेश में 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के दूसरे चरण में बाकी बचे 36,590 पदों को भरे जाने की काउंसिलिंग बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। सभी जिला मुख्यालयों पर 2 से 4 दिसंबर तक काउंसिलिंग होनी है। 5 दिसंबर को सभी जिलों में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। गोरखपुर में 644 नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। शेष जनपदों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधियों द्वारा वितरण नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36wng22