-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी में बुधवार रात एक शादी समारोह में हाइटेंशन तार की चपेट में आकर तीन बैंड बाजा कर्मियों की मौत हो गई। तीनों बारात की अगुवानी के दौरान रोड लाइट सिर पर उठाकर चल रहे थे। इस हादसे में छह मजदूर झुलसे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह फोटो किशन खेड़ा गांव की है। हादसे के बाद गांव में जुटे लोग।

किशन खेड़ा गांव में सरोजनीनगर से आई थी बारात
दरअसल, यह पूरा मामला काकोरी थाना क्षेत्र के किशनखेड़ा गांव का है। गांव निवासी बेचालाल लोधी की बेटी की बारात बुधवार रात सरोजनीनगर से आई थी। रात में दूल्हा और बारात पक्ष के लोग द्वारपूजा के लिए वधू पक्ष के दरवाजे की तरफ बढ़े तो उनके साथ रोड लाइट लेकर करीब 20 मजदूर भी साथ में चल पड़े। इसी दौरान मजदूरों की लाइट की छतरी हाइटेंशन तार से टकरा गई। एकाएक तेज धमाका हुआ, चिंगारियां उठने लगीं।

मृतकों की हुई शिनाख्त

लोगों ने आनन-फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे चार लोगों को निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर काकोरी प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि, इस हादसे में हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा बाजार गोपीपुरवा निवासी जगदीश (50), उनके साथी राजू (45) और बेनीगंज खेरवा कमालपुर के रहने वाले राजकुमार उर्फ कमल (32) की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ के किशनखेड़ा गांव की है। यहां हुए हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33DHsNK