-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) हृदय नारायण त्रिपाठी का एक युवक से बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे रिश्वत मांग रहे हैं। दरअसल, सुशील कुमार नाम के एक युवक ने मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन रिश्वत न देने पर उसकी पत्रावली लटकी है। अब ऑडियो वायरल होने के बाद DM अभिषेक सिंह ने CDO अशोक बाबू मिश्र को जांच सौंपी है।

रिश्वत दे देते तो नहीं होता 90 हजार का नुकसान

किसान इंटर कॉलेज दलीपपुर में प्रवक्ता रहे अमर सिंह यादव के बेटे सुशील ने मृत्यु अनुकंपा के तहत विद्यालय में लिपिक की नियुक्ति को लेकर आवेदन किया था। आरोप है कि बिना रुपए दिए DIOS कार्यालय से फाइल आगे नहीं भेजी जा रही है। नौकरी को लेकर 10 लाख रुपए तक की मांग की गई है। ऑडियो में DIOS कहते हुए सुने जा रहे हैं कि यदि पहले धनराशि उपलब्ध करा दिया होता तो 90 हजार का नुकसान नहीं होता। दरअसल, वे तीन माह पहले की ज्वाइनिंग हो जाने की बात कह रहे हैं। सुशील के पिता अमर सिंह की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी जिसमें काफी पैसा खर्च हो चुका है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

पीड़ित और DIOS से क्या-क्या बातें हुई?

पीड़ित: बहुत ज्यादा मांग कर देते हैं। इतनी क्षमता है नहीं हमारी सर। 20 साल हमारे पिता जी बीमार रहे हैं।

DIOS: कोई बात नहीं। कितना कितना कर सकते हो तुम?

पीड़ित: सर एक जो होता है सबका, उतना कर सकते हैं हम। सर हम गरीब आदमी हैं।

DIOS: नहीं कितना बताओ? फाइनल कर दो।

पीड़ित: कर देंगे 50-60 हजार तक।

DIOS: ऐसा है सुन लो मेरी बात।

पीड़ित: जी सर बताइए।

DIOS: संतोष बाबू से मिल लो। आज मिल करके अपनी बात करो, वो सब कर देंगे। वो बहुत अच्छे आदमी हैं। एक बार बता देंगे तुम्हारा 3 महीने का तीस तियाईं 90 हजार रुपए तो यही घुस गया।

पीड़ित: नहीं नहीं सर। हम सर ज्यादातर कंडीशन सर हमारे पिताजी के सर हम आपको बता दें। हमने किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी सर 30-35 लाख रुपए की।

DIOS: सुन लो, सुन लो मेरी बात।

पीड़ित: उसके बाद, उसके बाद।

DIOS: मेरी बात सुन लो।

पीड़ित: जी।

DIOS: 3 महीने पहले आपका ज्वाइनिंग हो जाता।

पीड़ित: जी।

DIOS: और उसके बाद आप तीन त्रिका 9, 90 हजार आपके खाते में गया होता और इधर -उधर भटक रहे हो। काहे भटक रहे हो? अपनी बात संतोष से कह दो।

पीड़ित: कह देंगे सर आज हम जाएंगे मिल लेंगे। लेकिन सर वो एक शर्त कायदे कर लें न हमें का कटक थोड़ी है। पैसा लेकिन जा है जब कोई लिमिट में बात नहीं उन्हें करी कहु साहाब 10 लाख की। कहु तीन लाख की, कहु चार लाख की।

DIOS: अच्छा पहले आप मिल तो लो आप मेरी बात मान लो।

पीड़ित: ठीक है साहब मिल लेंगे। आपने कहा हम सर मिलेंगे सर आज जा करके उनसे।

DIOS: मिल लीजिए। मिलकर के अपनी बात बताएं सब कर देंगे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच जिलाधिकारी द्वारा सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी की है। ऑडियो वायरल होने के बाद DM अभिषेक सिंह ने CDO अशोक बाबू मिश्र को जांच सौंपी है।   


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JftP07