-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी राजा बाबू सरोज पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि राजा बाबू ने मनीष कुमार की हत्या कर उसकी लाश गंगा में फेंकने की बात कबूली है। बता दें कि मनीष सोमवार रात से ही लापता है। पुलिस ने गंगा नदी में जाल डालकर शव की तलाश की, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोमवार से लापता मनीष, परिवार ने 5 पर दर्ज कराया fIR

सोरांव थाना क्षेत्र के पुराना फाफामऊ निवासी मनीष कुमार सरोज (25 साल) सोमवार को घर से निकला, लेकिन उसके बाद से वह लापता है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो मंगलवार को उसका जंजीर व कुछ अन्य सामान गंगा नदी की कछार में बरामद हुए। उस पर खून के निशान मिले थे। परिवार वालों ने मामले में रसूलाबाद शिवकुटी के आशीष, ननके, राजाबाबू सरोज, मंजीत और आकाश उर्फ नागा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का दावा था मनीष को उसके जानने वाले ही झांसा देकर बुला ले गए हैं।

तीन दिनों से लापता मनीष का कुछ पता नहीं चला है।- फाइल फोटो

मोबाइल के लोकेशन के जरिये अपराधी तक पहुंची पुलिस

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इसी बीच बुधवार रात सर्विलांस के जरिए पता चला कि फाफामऊ में गंगा के कछार की तरफ मनीष को गायब करने वाले आरोपी छिपे हुए हैं। सोरांव पुलिस और SOG गंगापार मौके पर पहुंची और घेराबंदी की तो राजाबाबू ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजाबाबू के एक पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

राजा बाबू पर तीन मामले दर्ज

SP गंगापार धवल जायसवाल का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान राजाबाबू नामक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसने बताया है कि मनीष की हत्या करके लाश को गंगा में फेंक दिया है। हत्या क्यों की गई? इसका पता लगाया जा रहा है। उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उस पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो प्रयागराज की है। पुलिस ने अपराधी राजा बाबू को मुठभेड़ के बाद दबोचा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KwDHDr