-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रदेश सरकार पर सच की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे कांग्रेस के आंदोलन को रोकने का आरोप लगाया। लल्लू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दावा किया कि शनिवार को ललितपुर में गिरफ्तारी के बाद मेरी रिहाई हुई, लेकिन पुलिस मुझे मध्य प्रदेश के छतरपुर लेकर चली गई और जब मेरे लखनऊ न पहुंचने की बात ट्वीटर पर ट्रेंड होने लगी तो आनन-फानन में मुझे लखनऊ ले आई। रात को मैं दो बजे अपने आवास पर पहुंचा।

उन्होंने कहा, कि मुझे आज झांसी जाना था, लेकिन मेरे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है और यह अलोकतांत्रिक सरकार दमन पर उतर गई है। हमारी आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि मैं ललितपुर से गायों की अस्थियां लेकर आया हूं और मैं अस्थि कलश चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में विसर्जित करके रहूंगा। लल्लू ने दावा किया कि डालीबाग स्थित उनके घर के बाहर तीन ट्रक पीएसी लगाई गई है।

वे बोले- गो माता के साथ फ़ोटो खिंचाने वाले मुख्यमंत्री को चैन की नींद नहीं आ रही इसीलिए पुलिसिया पहरा लगाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंद रहे हैं। सरकार लाख पहरे बिठा ले कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं। सरकार की खोखले बाजी को जनता के सामने उजागर करते रहेंगे। गो माता एवं किसान की लड़ाई जारी रहेगी।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किया गया था पुलिस बल
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि झांसी जिलाधिकारी का संदेश आया है कि लल्लू को झांसी नहीं आने दिया जाए, इसलिए शांति-व्यवस्था के मद्देनज़र उनके घर के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है। संभव है कि सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस छतरपुर ले गई हो, लेकिन उन्हें रात में क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी लखनऊ छोड़कर वापस गये हैं।

ललितपुर से चित्रकूट तक गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रही थी कांग्रेस

ललितपुर से चित्रकूट तक 'गाय बचाओ-किसान बचाओ' पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर पुलिस ने दैलवारा कस्बे के निकट अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया था और शाम को इन सभी को रिहा कर दिया गया था। वहीं, शनिवार देर रात कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि पुलिस प्रदेश अध्यक्ष के स्थान (लोकेशन) के बारे में नहीं बता रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि झांसी से लखनऊ लाने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। लल्लू ने रविवार को कहा कि बढ़ते दबाव के कारण पुलिस उन्हें लखनऊ ले आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस नेताओं का कहना था कि झांसी से लखनऊ लाने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। लल्लू ने रविवार को कहा कि बढ़ते दबाव के कारण पुलिस उन्हें लखनऊ ले आई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38xM9KE