-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लेटर के बाद उत्तर प्रदेश में गायों की दुर्दशा को लेकर राजनीति हो रही है। रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में कहा कि जिन लोगों ने केरल में अपने पदाधिकारियों के माध्यम से गो-माता की हत्या करवाकर उसका इश्तिहार छपवा दिया, UP की जनता इतनी भ्रमित नहीं है कि उन लोगों का पाप माफ कर देगी। यहां की जनता भली-भांति जानती है कि गो-माता के संरक्षण में भाजपा ने कितना काम किया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को दौरे के आखिरी दिन स्मृति ईरानी ने सलोन विधानसभा के हाजीपुर गांव में PM नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि किस प्रकार से केरल में गो-माता की हत्या करने का उत्सव कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया था? कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने ऐसे लोगों का प्रोत्साहन किया। मेरा मानना है कि जो दोगलापन कांग्रेस पार्टी दिखा रही है, उसकी सच्चाई जनता भली भांति जानती है।

प्रियंका गांधी ने ललितपुर में गायों की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की थी

दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ललितपुर की एक गौशाला में गायों की मौत पर चिंता जाहिर किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा था कि गौशाला में चारा-पानी का समुचित इंतजाम न होने से गायें भूख से मर रही हैं। ऐसा सिर्फ ललितपुर की एक गौशाला में नहीं बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इसके बाद कांग्रेसियों ने ललितपुर में जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार को ललितपुर जिले के ग्राम दैलवारा में गाय बचाओ यात्रा निकालते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित गिरफ्तार कर लिया था।

दर्ज हुआ था 9 अफसरों पर केस

बता दें कि ललितपुर में ग्राम पंचायत सौजना में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में हुई दस गायों की मौत के बाद उनके शवों का समय पर निस्तारण नहीं किए जाने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी महरौनी सहित 9 लोगों पर गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो अमेठी की है। स्मृति ईरानी ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मन की बात कार्यक्रम काे यहां सुना।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aJ6fnZ