-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोईट्ठा रिंग रोड़ पर कोहरे की वजह से ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर रोड जाम कर दिया। माहौल बिगड़ता देखकर कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है

पेंटर था मृतक

मृतक 28 साल का विनोद कुमार सिंधोरा थाना के गहनी का रहने वाला था। परिजन अवधेश ने बताया विनोद पेशे से पेंटर था। सुबह नाश्ता करके वह उमरहा के लिए घर से निकला था। इसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया। उसके दो बच्चे हैं। हम लोगों की मांग है कि सरकार 10 लाख रुपया मुआवजा दे।

वहीं, पुलिस का कहना है कि ट्रक मालिक से संपर्क किया जा रहा है। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। आलाधिकारी आक्रोशितों को समझाने में जुटे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दिलाने के लिए आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WFsjaD