-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

दी बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम बुधवार शाम को आया। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धीरेंद्र नाथ शर्मा से 117 वोटों से मात दिया। विनोद पांडेय को 1041 और धीरेंद्र नाथ शर्मा को 924 मत प्राप्त हुए। वही महामंत्री के लिए विवेक सिंह को 1141 और रत्नेश पांडेय को 667 मत मिले। महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह ने रत्नेश पांडेय से 474 वोटों से जीत हासिल किया।

पूर्व पदाधिकारियों ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दिया

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र कुमार, 10 वर्ष से अधिक वकालत करने वाले उपाध्यक्ष के दो पदों पर अशोक कुमार और प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, 10 वर्ष से कम वकालत करने वाले उपाध्यक्ष के एक पद पर आशीष कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया। कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह विजयी हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर राधे श्याम शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर सुरेंद्र कुमार सेठ, संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार मिश्रा विजयी हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दी बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जीत के बाद एक साथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mqv9Lj