डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार) आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार ये कार्यक्रम वचुर्अल मध्यम से होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी जैसे कई दिग्गज भी शामिल होंगे।
टेलीकॉम कंपनियों की संस्था सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के मुताबिक पहली बार यह आयोजन वर्चुअल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10.45 बजे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस वैश्विक कार्यक्रम में 50 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में 110 से अधिक वैश्विक वक्ता अपने विचार रखेंगे। यहीं नहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्टार्टअप्स भी हिस्सा लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बार 15000 से अधिक विजिटर्स हिस्सा लेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lW4WUH