उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किसानों के आंदोलन के चलते भारत बंद के आहृवान का शहर की मंडियों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। शहर की फल और सब्जी मंडी आम दिनों की तरह सामान्य रूप से खुली है और उनमें अन्य दिनों की तरह खरीदारी हो रही है। बंद को देखते हुए पूरे जिले में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसान संगठनों ने जिले में छह स्थानों पर जाम लगाने की तैयारी की है।
शहर की सबसे बड़ी नवीन सब्जी मंडी में सुबह चार बजे से ही कारोबार हो रहा है। फल मंडी में रोजाना की तरह आढ़त लगी और कारोबार हुआ। मंडी के आढ़ती संजय का कहना है कि बंद का असर मंडी में नहीं है, बंद की घोषणा से बाहर से आने वाले ग्राहकों की संख्या में जरूर थोड़ी कमी है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं होगा। सब्जी मंडी में भी सामान्य दिनों की तरह कारोबार हुआ।
लावड़ स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती विकास सैनी और जयप्रकाश का कहना है कि बंद का असर सुबह मंडी पर नहीं है। मंडी में अधिकतर सामान रात में ही आ जाता है, स्थानीय किसान भी अपनी सब्जी शाम को ही मंडी में पहुंचा देते हैं इसलिए मंडी का कारोबार प्रभावित नहीं है। वैसे भी बंद का आहृवान 11 बजे से है इसलिए भी मंडी में ग्राहक आराम से पहुंच रहा है। शहर की सब्जी मंडी का भी यही हाल है, वहां भी रोज की तरह कामकाज हो रहा है। फुटकर सब्जी विक्रेता आम दिनों की तरह मंडी में पहुंचे और खरीदारी की।
छह स्थानों पर किसान लगाएंगे जाम
कृषि कानून के विरोध में किसानों ने भारत बंद के दौरान जिले में छह स्थानों पर जाम लगाने की तैयारी की है। इनमें परतापुर, दौराला, मवाना, जानी, छोटा मवाना और दबथुवा शामिल है। इन स्थानों पर सुबह 11 बजे से जाम लगाने की तैयारी किसानों ने की है।
इसके अलावा बाइपास पर जिटोली कट के पास भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जाम लगा सकते हैं। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी की है। किसानों ने व्यापारियों से भी बंद का समर्थन करने के लिए कहा है लेकिन इस बंद को लेकर व्यापारी सहमत नहीं दिख रहे हैं। कस्बों में सुबह से ही बाजार खुले हैं।
नौ जोन और 31 सेक्टर में बांटा जिला
किसानों के आंदोलन और भारत बंद को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को नौ जोन और 31 सेक्टर में बांटा गया है। एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी बीएसएफ व तीन कंपनी पीएसी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गई है। क्यूआरटी की 32 टीमों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस की चौकसी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में गश्त करने के लिए कहा गया है।
नोएडा में दोपहर 12 से पांच बजे तक करेंगे चक्का जाम, शाम को करेंगे दिल्ली कूच
नए कृषि कानूनों के विरोध में सेक्टर 14ए चिल्ला बार्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकताã आज दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक पूरे शहर का चक्का जाम करेंगें। शाम को पांच बजे के बाद किसान दिल्ली कूच करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद बुधवार की सुबह धरनास्थल पर महापंचायत कर आगे की रणनीति तैयार बनाएंगें।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिह ने बताया कि मंगलवार को होने वाले भारत बंद में भी भाकियू (भानु) के कार्यकताã बढ़-चढèकर हिस्सा लेंगे। किसान दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक पूरे शहर का चक्का जाम करेंगें। इस दौरान एम्बूलेंस और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रुप से चालू रहेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZ9HOv