-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के एक युवक ने मुंबई जाकर वहां एक युवती से मदद मांगी। मदद मिलने के बाद वो युवती से करीब से करीब होता गया। आरोप है कि उसने युवती को शादी का प्रलोभन देकर फिजिकल रिलेशन बनाया और अंत में वहां से फरार हो गया। मदद और दोस्ती के बाद धोखा खाई युवती ने मुंबई पुलिस में केस फाइल कराया। उसने अमेठी में भी आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस ने अबतक आरोपी को गिरफ्तार नही किया, जिस पर युवती ने कहा है कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने आपको खत्म कर दूंगी।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुंबई के बरसोवा अंधेरी की निवासी है। उसका आरोप है कि आज से करीब डेढ़ साल पहले अगस्त माह में धर्मेंद्र तिवारी मुझे मुंबई में मिला था, उसका रियल नेम सुधीर तिवारी है और उसने पीड़िता से मदद मांगी थी। आपको ये भी बता दें कि आरोपी ने फेसबुक पर अपना एकाउंट तन्मय तिवारी के नाम से बना रखा है।

पीड़िता का ये भी आरोप है कि मैंने पैसों से उसकी मदद किया लेकिन वो मेरे साथ जबर्दस्ती फिजिकल होने लगा। उसने बताया मैं लिविंग मैरेज हूं, फिर वो मुझे मारता, और टार्चर करने लगा और कई बार जबर्दस्ती फिजिकल हुआ। उसने मुझसे कहा था मैं तुमसे शादी करूंगा, उसने अपने भाई विजय तिवारी को मुझसे पैसे भी दिलाया और पूरा पैसा मेरे बैंक से गया है। जब मेरे पास पैसा खत्म हो गया तो वो छोड़कर भाग आया।

शादी का वादा किया और अकेला छोड़ दिया
पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसने मुझसे शादी का वादा किया और आज अकेला छोड़ दिया। कुछ भी आगे नहीं है रस्ता की मैं क्या करूं? कई बार मैंने उसकी वजह से पॉइजन खाया, कई बार मैं मुंबई पुलिस में गई हूं। अब मैं अमेठी आई, अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने आपको खत्म कर दूंगी। पीड़िता का कहना है कि मैं मुंबई से अमेठी आई और तन्मय के घर गई अपना हक मांगने के लिए तो मुझे कहा गया तुम वापस मुंबई चली जाओ नहीं तो तुम्हारा गैंगरेप करवा देंगे।

मिशन शक्ति अभियान की खुली पोल
मैंने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो अब मुझ को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। डिंपल का कहना है कि अमेठी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पुलिस तन्मय के परिवार वालों से मिली हुई है। जिसके कारण मुझे बार-बार मारने की धमकियां मिल रही हैं। और उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। वैसे इस केस ने यूपी में योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान की पोल खोकर रख दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर फिजिकल रिलेशन बनाया और अंत में वहां से फरार हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38pKNl3