-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मंगलवार को वन्यजीव प्रेमियों ने कुएं में गिरे एक हिरण की जान बचा ली। यह मामला ब्लॉक महरौनी के धवारी गांव का है। यहां सोमवार रात एक हिरण जंगल से भटककर आबादी में आ गया। वह एक कुएं में गिर गया। सुबह लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो बचाने के लिए कुएं में उतर गए। हिरण को रस्सी से बांधकर ऊपर खींच लिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने वन विभाग को सूचना दी है।

कुएं के पानी में तैरता दिखा हिरण
विकास खंड महरौनी के धवारी गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को एक कुएं में किसी मवेशी के होने की आहट मिली। पास जाकर देखा तो पता चला कि हिरण कुएं के पानी में तैर रहा था। किसी प्रकार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश कुएं में उतरे और ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे हिरण को बांधकर सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। हिरण को देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्राम प्रधान पति प्रतिनिधि शिव प्रकाश हिरण को बचाने के लिए कुएं में उतर गए थे।

जंगल में छोड़ा जाएगा हिरण

आंशका जताई गई कि हिरण रात में जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचा और बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रकाश राजौरिया हिरण को घर ले आए और घर के बाहर सुरक्षित बांधकर वन विभाग को सूचना दी। इधर सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो ललितपुर की है। हिरण के साथ फोटो खिंचाने की मची होड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3piZ3mj