प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 दिसंबर) को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। PM मोदी वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे। पांच दशक के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री AMU के कार्यक्रम को संबोधित करने वाला है। साल 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने AMU के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था।
पोखरियाल भी ऑनलाइन शामिल होंगे
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह को यादगार बनाने के लिए एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेंगे। AMU के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बताया कि PM मोदी के शताब्दी समारोह में शामिल होने की स्वीकृति मिलने से यूनिवर्सिटी परिवार कृतज्ञ है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी ऑनलाइन शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री की उपस्थिति से देश और दुनिया में फैले AMU समुदाय को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा। इस समारोह के लिए राष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री समेत विभिन्न प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
1920 में यूनिवर्सिटी बना कॉलेज
दरअसल, मुहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज एक दिसंबर 1920 को राजपत्र अधिसूचना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन गया था। उसी साल 17 दिसंबर को AMU का औपचारिक रुप से एक यूनिवर्सिटी के रुप में उद्घाटन किया गया था। 17 दिसंबर को तत्कालीन कुलपति मुहम्मद अली मुहम्मद खान राजा महमूदाबाद ने इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h7MF5R