-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। यहां वे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 89.90 करोड़ रुपए लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि मेले का उद्घाटन भी करेंगे।

चार घंटे अयोध्या दौरे पर रहेंगे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर में अयोध्या पहुंचेंगे। यहां से वे शाम चार बजे लखनऊ वापस होंगे। सबसे पहले वे आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय जाएंगे। यहां आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। तीन दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, कृषि आदि की 88.90 करोड़ की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

इनमें 30.67 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, 26.45 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास और 32.77 करोड़ रुपए की 20 परियोजनाओं का शुभारंभ शामिल है। कृषि विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इसमें अयोध्या के अलावा अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जिलों के किसान शामिल होंगे।

जनप्रतिनिधियों से अयोध्या के विकास आदि मुद्दे पर होगा मंथन

मुख्यमंत्री योगी किसान सम्मेलन में शामिल होने के बाद अयोध्या के जनप्रतिनिधियों से कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, महापौर, जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे। इस दौरान अयोध्या के विकास, संगठन, आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही कृषि बिल पर किसानों के बीच भ्रम को दूर करने के लिए लगातार भ्रमण किए जाने पर चर्चा की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p7k1Vb