-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों के संगठन के द्वारा भारत बंद के आह्वान का खास असर नहीं दिखाई पड़ा। मंगलवार की सुबह आम दिनों की तरह शहर के आवागमन और मार्केट का खुलना शुरू हुआ। हालांकि कुछ बड़े दुकानदार या चाय की दुकानों के मालिक ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर रखी है। शहर के हजरत गंज लालबाग अमीनाबाद कैसर बाग समेत तमाम शहर की मार्केट अपने तय समय खुलने लगी। वहीं विधानसभा के अंदर समाजवादी पार्टी के तीन एमएलसी मौन धारण करते हुए धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नेता धरने पर बैठे हैं। एमएलसी सुनील साजन एमएलसी आनंद भदौरिया, आशु मलिक धरने पर बैठे हैं।

विधानसभा के भीतर सपा के तीन एमएलसी भारत बंद के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
विधानसभा के भीतर सपा के तीन एमएलसी भारत बंद के समर्थन में धरने पर बैठे हैं।

दुबग्गा मंडी बंद, नवीन गल्ला मंडी खुली, मिला जुला दिखा असर
दुबग्गा गल्ला मंडी में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। भारत बंद के ऐलान के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। दुबग्गा मंडी में रोजाना हजारों लोगों की भीड़ लगती थी। दुबग्गा गल्ला मंडी पूरी तरीके से बंद है। वहीं लखनऊ से सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पूरी तरीके से खुली पाई गई मंगलवार की सुबह गल्ला मंडी के आढ़तियों ने फल बेच रहे हैं।

नवीन गल्ला मंडी के फ्रुट एण्ड वेलजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने कहा की अगर मंडी न खुलती तो यह सामान सारे बर्बाद हो जाते हैं और किसान खुद फल और सब्जियां लेकर आ रहा है आज ही छह गाड़ियां मटर आई जैसे कि रोज आती है।

फिलहाल लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र में किसान संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा किसान नेताओं को अलग-अलग जगहों पर नजरबंद कर दिया गया है और कुछ को हिरासत में रखा गया हैं। राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने बताया लखनऊ ग्रामीण में भी एक से धारा 144 बीती रात से लागू है।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष समेत एक दर्जन नेता पुलिस हिरासत में
भारत बन्द को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू करते हुए किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को पुलिस ने लखनऊ में उनके कार्यालय से हिरासत में लिया। वही कुछ अन्य राजनीतिक संगठनों के लोगों को भी पुलिस में हिरासत में ले रखा है किसान संगठनों के नेताओं पर लगातार पुलिस की निगाहें बनी हुई है। बीते सोमवार रात को ही किसान संगठनों से जुड़े कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

लखनऊ ग्रामीण के 65 स्थानों पर होगा प्रदर्शन, रहेगा जाम
प्रदेश प्रवक्ता भाकियू आलोक वर्मा ने बताया कि, यह सभी जाम 11 बजे दोपहर से 3 बजे शाम तक रहेगा। जिसमे एम्बुलेंस ,छात्र छात्रा इनको आने -जाने की अनुमति रहेगी। लखनऊ में गांव से लेकर मुख्यमार्ग पर 65 स्थानों पर जाम किया जायेगा। दिल्ली बार्डर से प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत बंद इस प्रकार से रहेगा। गणेश शंकर वर्मा ,किशोरी लाल पटेल , मनीष पटेल काका ,मन्नु, गंगाराम प्रधान के नेतृत्व में गोसाई गंज में 10 स्थानों पर जाम रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लखनऊ में 65 जगहों पर चक्का जाम होने की संभावना है। हालांकि सुबह हजरतगंज में रोज की तरह लोगों को सुबह सड़कों पर निकले।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VXhTTn