-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राम मंदिर के निर्माण में धन की कमी आड़े न आए, इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 14 जनवरी से (मकर संक्रांति) से देश में धन संग्रह अभियान शुरु करेगा। लेकिन इससे पहले ही रामभक्त मंदिर निर्माण के लिए धनवर्षा करने लगे हैं। जनवरी माह के 7 दिनों में देश के कई उद्योग घरानों से ट्रस्ट को 27 करोड़ की समर्पण राशि का ऑफर मिल चुका है। अभी बड़े स्तर पर धन संग्रह अभियान का शुरू होना बाकी है। ऐसे में ट्रस्ट को उम्मीद है कि 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 700 करोड़ रुपए की धनराशि खाते में जमा हो जाएगी।

दो भागों में बांटकर शुरू किया गया धन संग्रह अभियान

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी राम मंदिर निर्माण के लिए एक सूत्रीय धन संग्रह अभियान में जुटे हैं। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है। एक जनवरी से सिर्फ उन दानदाताओं से संपर्क किया जा रहा है जो लाख या करोड़ में दान देने में सक्षम हैं। उन्हें रसीद देकर या केवल चेक अथवा ड्राफ्ट से ही दान लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने हैदराबाद, पुणे, राजस्थान और कोलकाता का दौरा किया है।

इसके बाद 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण का अभियान व्यापक तौर पर चलेगा। जिसमें गरीब से अमीर सभी से संपर्क साध कर लोगों को राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। जिसमें 4 लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। स्‍वामी गिरि ने बताया कि हालांकि कोई लक्ष्य इस अभियान में धन राशि जमा करने के लिए नहीं रखा गया है। फिर भी उनका अनुमान है कि करीब 700 करोड़ की धनराशि इस अभियान में जमा हो जाएगी।

करोड़ों का दान करने लिए लोग आगे आ रहे

कोषाध्‍यक्ष के मुताबिक, बड़ी धनराशि संग्रह संपर्क अभियान में लोग लाख व करोड़ रुपए का दान देने के लिए सामने आ रहे हैं। उन्‍हें खुद जयपुर, जोधपुर, हैदराबाद, कोलकाता व पुणे के लोगों ने करोड़ रुपए की राशि मंदिर के लिए पेशकश की है। जिसे रसीद काट कर जमा करवाया जाएगा। बताया कि जयपुर व जोधपुर के 7 लोगों ने एक-एक करोड़ की राशि का दान करने की पेशकश की है। जयपुर के एक शख ने एक करोड़ का दान देने को कहा है तो कोलकाता के संदीप बेनीवाल ने 2 करोड़ 51 लाख रुपए मंदिर के नाम पर समर्पण करने की इच्‍छा जताई है।

मंदिर का प्रस्तावित मॉडल।

मकर संक्रांति से नींव का निर्माण शुभ नहीं

स्‍वामी गोविंद गिरि का कहना है कि मंदिर का निर्माण मकर संक्राति से शुभ नहीं है। 16 जनवरी के बाद शुभ तिथि आएगी, उसमें डिजाइन आर्किटेक्ट तैयार होते ही नींव का निर्माण शुरू हो जाएगा। हालांकि राम मंदिर की नींव का निर्माण अब इंजीनियरों की तैयारी पर निर्भर करेगा। नींव की आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार करने में तकनीकी विशेषज्ञ टीम के इंजीनियर व वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने नींव की तकनीक के बारे में अपनी सहमति दे दी है। जिसके तहत अब मंदिर की नींव प्राचीन मंदिर की प्राचीन शैली पर ही बनेगी। जिसमें पत्थरों का प्लेटफार्म पूरे मंदिर क्षेत्र पर खड़ा किया जाएगा।

राम काज में गिलहरी की तरह सहयोग करें

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर देश के सभी लोगों से राम मंदिर निर्माण को राम काज मान कर गिलहरी की तरह सहयोग करने की अपील की है। कहा कि राम कथा में गिलहरी ने समुद्र मे पुल बनवाने में प्रभु राम का सहयोग किया था। उनका कहना है कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों के आर्थिक सहयोग से बनेगा। इसीलिए 10 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए के कूपन तैयार किए गए हैं। जिन पर आम लोगों से दान की राशि स्‍वीकार की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मकर संक्रांति से VHP व अन्‍य संगठनों के अधिकृत लोग घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जमा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष स्‍वामी गोविंद देव गिरि।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LgycZM