-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव के एक शख्स की मुंबई में मौत हो गई। घर सूचना आई तो मृतक के भाई को उसके साथी पर शक हो गया। भाई की मौत का बदला लेने के लिए वो उसके लौटने का इंतजार करने लगा। जैसे ही लौटा उसने पहले भाई के दोस्त को शराब पिलाई फिर साथियों के साथ मिलकर उसका खून कर डाला।

जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवम्बर 2020 को रामबहादुर का पुत्र रज्जन घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। लेकिन फिर वो लौट के घर नहीं आया। घर वालो ने उसकी खोजबीन की संदीप ने उसे फोन कर काम के लिए बुलाया उससे पूछा लेकिन उसने भी कुछ नही बताया। थक हारकर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और संदीप से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रज्जन को शराब पिलाई और मौत के घाट उतार कर उसका शव डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में नहर के किनारे फेंक दिया। संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया।

साथ ही घटनास्थल से मृतक के कपड़े उसका मोबाइल फोन व कुछ हड्डियां बरामद की। हड्डियों व कपड़ों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया ।मामले में पुलिस ने संदीप, सुरेश, दीपक व सदाशिव को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनका एक साथी उमेश यादव फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा गांव के एक शख्स की मुंबई में मौत हो गई। घर सूचना आई तो मृतक के भाई को उसके साथी पर शक हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3osUHsP