-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का आज चौथा दिन है। मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि 16 जनवरी से लेकर आज सुबह तक देश में 4,54,049 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं 7 महीने बाद पहली बार देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख से कम हुई है। वहीं प्रतिदिन मौतों की संख्या अब 140 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सिर्फ 2 राज्यों में 50,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। केरल में 68,000 और महाराष्ट्र में 51,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया की हम अमेरिका की तुलना में किसी भी स्तर पर कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पहले हफ्ते में 5,56,208 लोगों का टीकाकरण किया गया और हम 3 दिन में यह नंबर पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में पहले हफ्ते 1,37,897 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि रूस में पहले हफ्ते 52,000 लोगों को टीका लगाया गया।

वहीं नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल के अनुसार प्रतिकूल प्रभाव और गंभीर समस्याओं के बारे में चिंताएं करना अब उचित नहीं है, क्योंकि डाटा बताते हैं कि हम आरामदायक स्थिति में हैं। मंत्रालय ने कहा कि हम आपको आश्वस्त करना चाहेंगे कि देश में उपलब्ध दोनों टीके सुरक्षित हैं।

पॉल  ने कहा कि यदि आप को दिया गया टीका आप नहीं ले रहे हैं तो आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा नहीं कर रहे हैं। पूरी दुनिया में वैक्सीन की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टरों और नर्सों से टीका स्वीकार करने की अपील करता हूं। 

पॉल ने कहा कि एक नाक से लेने वाले टीके की भी पहचान की जा रही है। इसके चरण 1 और चरण 2 परीक्षणों के लिए विचार किया जा रहा है। यदि यह काम करता है तो यह एक गेम-चेंजर हो सकता है। कोवैक्सीन के विवाद पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अगर किसी भी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव सामने आते हैं तो कंपनी इसके लिए पीड़ित को मुआवजा देगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid Bulletin: Lowest active CAS in 7 months in the country
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2NiptqS