-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार सद्भावना के तौर पर भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को बुधवार से कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति करेगा। संकटकाल में भारत ने इस कदम के जरिए एक बार फिर 'पड़ोसी पहले' की भावना का उदाहरण पेश किया है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड नाम से तैयार किया है। 

MEA ने कहा कि भारत को पड़ोसी और प्रमुख साझेदार देशों से टीकों की आपूर्ति के लिए कई अनुरोध मिले थे। इन अनुरोधों के जवाब में भारत 20 जनवरी से वैक्सीन की खेप भेजी जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से आने वाले हफ्तों और महीनों में कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करेगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत को टीकों की आपूर्ति के लिए श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस से आवश्यक विनियामक मंजूरी की पुष्टि का इंतजार है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India announces supply of coronavirus vaccines to six countries under grant assistance
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2LCRA3F