अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अखिल भारतीय संत समिति के संतों ने वाराणसी के दुर्गा कुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विश्वविद्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि सौहार्द और एकता के लिए अयोध्या के बाद अब काशी में ज्ञानवापी मस्जिद को हमें सौंप देना चाहिए। बैठक के बाद तमाम संत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कही।
संतों ने CM योगी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविचल दास महाराज ने बताया अयोध्या में प्रूफ मांगा गया। काशी में तो ढांचा खड़ा है। इसलिये मुस्लिम समुदाय से अपील है कि वो सौहार्द और एकता देश में बनाने के लिये ज्ञानवापी मस्जिद हमें सुपुर्द कर दें। संत समिति का पहले से ही निर्णय है कि अयोध्या के बाद हम काशी, मथुरा भी लेंगे। यहां का भी विकास हो सके।
जगतगुरु रामानंदाचार्य जी ने बताया विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने से पहले गलियों में घूमना पड़ता था। अब CM योगी और PM मोदी ने बाबा के भव्य और दिव्य स्वरुप मानो देश के सामने रखा है। भारत का संत समाज आज बहुत गौरवांवित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pHsjn9