-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन सवार एक महिला, दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतक चंडीगढ़ से वैन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। सभी ईंट भट्ठा मजदूर थे। यह हादसा छजलैट थाना क्षेत्र में दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास हुआ। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर चार ने दम तोड़ा
छजलैट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वैन बिजनोर रोड पर दाढ़ी गांव के पास पहुंची थी, तभी वैन के पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया दिया।

मृतकों की हुई शिनाख्त

मृतकों की शिनाख्त रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के नथुवाला के नवीगंज गांव निवासी प्रेम प्रकाश, मुरादाबाद जिले के मूंढा पांडे थाना खेत्र के चंद्रपुर की मिलक निवासी सावित्री पत्नी, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मुंडिया मलकपुर निवासी वंश (1 साल) और यश (4 साल) के रुप में हुई है। वैन में करीब 24 लोग सवार थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मुरादाबाद की है। हादसा इतना जोरदार था कि वैन के परखच्चे उड़ गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rKQkM4