-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि पति पहले शौचालय बनवाए, गैस कनेक्शन ले और हैंडपंप की घेराबंदी करवाए तभी वह मायके से ससुराल आएगी। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन महिला अभी भी शौचालय न बनने तक ससुराल न जाने पर अटल है। महिला का कहना है कि उसे शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। पति ने एक माह के भीतर शौचालय बनवाने का भरोसा दिया है।

चार साल पहले हुई शादी, छठ से नहीं लौटी ससुराल
पिपरी गांव निवासी जनकराज की बेटी ओमलता का विवाह चार साल पहले चरगांवा ब्लॉक के सियारामपुर के अहिरौली टोला निवासी साहब निषाद के साथ हुआ था। ओमलता छठ पर्व पर मायके आई थी। तब से ससुराल नहीं गई। कई बार पति और ससुरालीजन उसे लेने के लिए पिपरी गांव पहुंचे, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। उसका कहना है कि ससुराल में शौचालय नहीं है। खुले में जाना पड़ता है। पति से कई बार कहा, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराया

गुरुवार को पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष को बुलाकर समझाया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया है। ओमलता ने कहा है कि एक माह के भीतर शौचालय बनने पर वह ससुराल जाएगी।

ग्राम सचिव ने कहा- शौचालय बनवाने के लिए कोई तैयार नहीं था

ग्राम सचिव अक्षर गौड़ ने कहा कि शौचालय बनवाने के लिए सामग्री दी जा रही थी, लेकिन परिवार को कोई जिम्मेदार बनवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसलिए खाते में धनराशि नहीं दी गई। अगर कोई बनवाने के लिए तैयार हो तो धनराशि दे दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओमलता छठ पर्व पर अपने मायके आई थी। तब से वह नहीं गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38P4bIo