-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसई अरेला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन अधिक खून बहने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तैनात नर्स पर लापरवाही बरतने एवं सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना बसई इलाज क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूखा ताल निवासी राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी 20 साल की जूली को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई करीब 5 बजे परिजनों ने डिलीवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई अरेला में भर्ती कराया। यहां कई घंटे बाद दोपहर में करीब 1 बजे जूली ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

परिजनों ने नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

आरोप है तैनात नर्स अरुणा उनसे करीब 2 हजार रुपए सुविधा शुल्क मांगने लगी। इस पर परिजनों ने विरोध किया तो नर्स ने प्रसूता को कोई इंजेक्शन या दवा नहीं दी, जिसके बाद जूली की हालत बिगड़ने लगी। पति और परिजनों ने तैनात नर्स से हालत बिगड़ने की बात कही। आगरा अस्पताल में रेफर करने के लिए कहा। मगर इलाज में लापरवाही बरतते हुए नर्स ने महिला को रेफर नहीं किया।

महिला की ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया तब जाकर कई घंटे बाद नर्स ने महिला को आगरा लेडी लॉयल के लिए रेफर किया। परिजनों का यह भी आरोप है एंबुलेंस चालक एवं नर्स द्वारा बातचीत हुई, जिस पर एंबुलेंस भी धीरे चल रही थी। आगरा लेडी लॉयल अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद महिला ने दम तोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिलीवरी के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन अधिक खून बहने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L7tehH