-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

नये साल के पहले दिन ठंड ने कई रिकार्ड़ बनाया है। तापमान इतना नीचे आया कि पहाड़ों की ठंड भी फीकी पड़ गई। तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक पहुंच गया। बर्फीली हवाओं के चलते एक ही दिन में पारा सात डिग्री से अधिक गिर गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी दो दिन तक राजधानी के लोगों को ठंड के टॉर्चर का सामना करना पड़ेगा। 2020 के अंतिम दिन ठंड ने अपना भीषण रूप दिखाया और इस सीजन में पहली बार तापमान एक डिग्री के नीचे आया।

एक दिन में सात डिग्री गिरा पारा

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 0.5 तक आ गया। इस तापमान कों शीतलहर से भी अधिक खतरनाक माना जाता है। बीते तीन दिनों से लखनऊ के तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। 30 दिसम्बर तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक रहा लेकिन 31 दिसम्बर को पारा इतना नीचे आया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी फेल हो गयी। एक ही दिन में तापमान में सात डिग्री तक गिरावट हो गयी।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता का कहना है कि राजधानी में अगले दो दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तीन जनवरी को बदली रहेगी और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी में अगले दो दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X09Vtd