-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) का ऑपरेशन नेस्तनाबूद जारी है। रविवार को छुट्टी के दिन भी PDA ने पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे एजाज अख्तर के दो मंजिला मकान पर बुल्डोजर चलवा दिया। मकान नक्शा पास कराए बिना ही बनाया गया था। इस दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।

दो साल पहले पुलिस अभिरक्षा से की थी भागने की कोशिश

नगर के धूमनगंज थाना अंतर्गत उमरी गांव निवासी शूटर एजाज अख्तर पर प्रयागराज और कौशांबी जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गुंडागर्दी, जमीन कब्जा करने समेत करीब दो दर्जन से अधिक FIR दर्ज हैं।वह गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गों में शामिल है। दो साल पहले जेल से कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान उसने शहर के शिवकुटी इलाके से पुलिस पर हमला करके भागने की कोशिश थी, लेकिन पुलिस के दो सिपाहियों ने जांबाजी से लड़ते हुए उसे पकड़ लिया था।

उमरी गांव में था दो मंजिला मकान

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि एजाज अख्तर का धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरी गांव में दो मंजिला मकान है। उमरी गांव विकास प्राधिकरण के अधीन आता है। इस मकान का नक्शा नहीं पास कराया गया है, वह अवैध था।इसलिए आज उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज में ऑपरेशन नेस्तनाबूद के तहत की जा रही कार्रवाई में यह 44वीं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो प्रयागराज की है। रविवार को शूटर एजाज अख्तर के मकान को विकास प्राधिकरण ने गिरा दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xo7cdo