-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

कहते हैं कि एक हाथ की पांचों उंगलियां मिल जाएं तो वह मुट्ठी बन जाती है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जरर गांव के लोगों ने कर दिखाया है। खेतों में लहलहाती फसल को अन्ना मवेशी चट कर जाते थे। गांव वालों ने कई बार प्रशासन से अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की गुहार लगाई। लेकिन उनकी गुहार जब अफसरों ने नहीं सुनी तो एकजुट होकर इस समस्या से लड़ने की ठान ली। ग्रामीणों ने मिलकर गोशाला तैयार की। इसके बाद सैकड़ों मवेशियों के लिए चारा कहां से आएगा? इस बात को लेकर किसान चिंतित थे तो उन्होंने स्वयं का भूसा बैंक बना लिया है। इससे न सिर्फ जरर गांव की, बल्कि आसपास के गांवों की फसलें सुरक्षित हो रही है।

कई बार की फरियाद मगर नहीं निकला कोई हल

गिरवां थाने का जरर गांव भी अन्ना जानवरों की समस्या से जूझ रहा था। किसान सर्द रातों में जाग कर खेतों की रखवाली करने को मजबूर थे। सिस्टम से गुहार लगाई, माननीयों से पुकार लगाई। जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो गांव वालों ने खुद गौशाला का निर्माण कर डाला। इस काम में ग्रामीणों ने चंदा लगाकर 23 हजार रुपए खर्च किए। वर्तमान में गोवंश के लिए तिरपाल डालकर छाए का इंतजाम किया गया है। 5 हजार रुपए का पयार खरीदा गया है।

200 गायों के रहने का इंतजाम
गोशाला में 200 गायों के रहने का इंतजाम किया गया है। इन गायों के खाने की व्यवस्था करने के लिए ग्रामीणों ने भूसा बैंक बनाया है। कहा गया है कि भूसा बैंक में गांव का हर व्यक्ति अपने पास से भूसा और पयार इकट्ठा करेगा। गायों का पेट भरेगा। भूसा बैंक में तीन माह के चारे का भंडारण किया गया है। गांव वालों का यह प्रयास रंग लाया है और अन्ना जानवरों की समस्या से निपटने का उनका जज्बा सफल हुआ। आज जरर गांव केवल बांदा जनपद नहीं बल्कि बुंदेलखंड के लिए मिसाल बन गया है। जनपद के सरकारी गौशालाओं में इतनी गायें नहीं हैं, जितनी गांव वालों द्वारा बनाई गई इस गोशाला में हैं। सबके खाने पीने का उचित प्रबंध भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांदा में जरर गांव के ग्रामीणों ने गोशाला का निर्माण कराकर भूसा बैंक की स्थापना की। यह सबकुछ ग्रामीणों ने खुद के प्रयास से किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39jEMHa