-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम में बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए उमेश यादव की जगह टी नटराजन और मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को ही इसकी घोषणा की।

दोनों टीम के बीच 4 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। जबकि सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीती थी।

शार्दूल और नटराजन ऑस्ट्रेलिया में ही मौजूद

नटराजन और शार्दूल को सीमित ओवरों की सीरीज के बाद टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया था। वे नेट बॉलर के तौर पर टीम से जुड़े हुए थे। वे अब उमेश और शमी की जगह ले लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए उमेश यादव की जगह टी नटराजन और मोहम्मद शमी की जगह शार्दूल ठाकुर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rIdsuz