-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

सरायनंदन दशमी इलाके में शनिवार रात को नाइट ड्यूटी पर जा रहे विधुत संविदा कर्मी राजेश विश्वकर्मा की गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दिया। बदमाश मौके से पैदल ही गली भाग निकले। पुलिस छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर से नाइट ड्यूटी करने निकला था

SSP अमित पाठक ने बताया सुंदरपुर झमरहवा स्थित घर से राजेश विश्वकर्मा शंकुलधारा उपकेंद्र पर अपने काम के लिए निकला था। करीब एक किमी दूर भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा के पास दो बदमाश इंतजार कर रहे थे। बदमाश ने बाइक रोक कर मुक्का मारकर राजेश को पहले गिरा दिया। फिर निशाना साध कर दो गोली सिर में मार दिया।

बदमाश मुहं बांधे था, पैदल ही भाग निकला

पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला है उसमें बदमाश मुहं बांधे था। घायल राजेश विश्वकर्मा को ट्रामा में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को आशनाई से जोड़कर देख रही है। मृतक का एक युवती से संबंध होना बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीड़ भाड़ वाले इलाके में गोली चलते ही अफरा तफरी मच गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bqiSEU