-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या करने और 25 लाख रुपए के गहनों की लूटपाट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर थाना पट्टी कोतवाली अंतर्गत पट्टी कस्बा मुख्यालय के पास शनिवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से भाग निकले। उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एडीजी जोन प्रयागराज का कहना है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश आभूषण से भरा बैग और दो लाख कैश लूट कर फरार हो गए। एडीजी का कहना है कि शनिवार शाम को इलाके में बिजली कटी थी जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई है।

बदमाशों ने बाइक से किया पीछा
पुलिस ने बताया कि अहमद (30) और मुस्तकीम (40) दोनों भाई हैं, जिनकी रायपुर रोड पट्टी कस्बे में आभूषणों की दुकान है। उन्‍होंने बताया कि शनिवार को शाम लगभग 6 बजे दोनों भाई दुकान बंद कर बाइक से अपने घर रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने पीछा कर रास्ते में रोक कर अहमद को गोली मार दी और मुस्तकीम को तमंचे के बट से घायल कर आभूषणों वाला बैग लूटकर फरार हो गए।

लूटे गए गहनों की कीमत 25 लाख रुपए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद के सिर में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिंह ने बताया कि दोनों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने अहमद को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपए है जबकि पुलिस का कहना है कि अभी इसका आंकलन किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार की सुबह प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत श्याम बिहारी लेन से नकाबपोश बदमाशों ने 90 लाख रुपए के गहने लूट लिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के प्रतापगढ़ में शनिवार देर शाम को बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश आभूषण से भरा बैग और दो लाख कैश लूट कर फरार हो गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JZNQrY