-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

बर्ड फ्लू केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के बाद अब यूपी में पहुंचने की आशंका है। सरकार ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया है। सभी पोल्ट्री फार्म, दुकान से जुड़े व्यापारियों को सूचित किया गया है कि मुर्गियों के मौत पर पशुपालन विभाग को तुरंत सूचना दें। उधर, बर्ड फ्लू की आशंका से मुर्गा और अंडा के कारोबारियों को फिर से झटका लगा है।

जिले में कोई भी बर्ड फ्लू का मामला न आने से विभाग संतुष्ट

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी सिंह ने बताया कि मुर्गे और अंडे के कारोबार से जुड़े सभी लोगों को सतर्क किया गया है। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सारनाथ स्थित पक्षी विहार में भी पक्षियों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। कोई पक्षी कहीं गिरा हो तो उसे ग्लब्स पहनकर ही कर्मचारी छुए।

मुर्गा 120 रुपए किलो से 100 रुपए पहुंचा

पोल्ट्री फार्म समिति के अध्यक्ष अजय खरे ने बताया तीन दिनों के अंदर थोक मुर्गे का रेट बर्ड फ्लू की खबर से 120 रुपए किलो से 100 रुपए किलो तक पहुंच गया। 15 हजार के करीब लोग इस व्यापार से जुड़े हैं। एक करोड़ से ऊपर का कारोबार प्रभावित हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोल्ट्री फार्म चलाने वाले सभी व्यापारियों को भी मुर्गियों के मरने पर सूचना देने को कहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nqgQXJ