-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा मिलने के बाद ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात छह और आईपीएस समेत 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। देर रात जारी पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में छह आईपीएस और 31 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। पीपीएस संवर्ग में 31 एएसपी को इधर से उधर किया गया है।

आईपीएस सजंय कुमार को संतकबीर नगर से ट्रांसफर कर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी बनाया गया है। वहीं बृजेश कुमार सिंह का ललितपुर से तबादला कर गोरखपुर भेजा गया है। बृजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर पर तैनाती दी गई है।

जिन 31 एएसपी के तबादले हुए हैं, उनमें आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रशांत कुमार प्रसाद भी शामिल हैं। प्रशांत कुमार को आगरा से हटाकर इटावा भेज दिया गया है। जबकि आगरा के ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल डॉ महेंद्र पाल सिंह को गोरखपुर ट्रांसफर किया गया है। गोरखपुर में महेंद्र पाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम के रूप में तैनाती दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में गुरुवार देर रात एक साथ 6 आईपीएस और 31 एएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s50Ttq