-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे और समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा सीट से RJD के MLA तेज प्रताप यादव ने सोमवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के मंदिर में मत्था टेका। उससे पहले वो काल भैरव बाबा और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। लंका क्षेत्र के एक होटल में निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने PM मोदी से अपील की कि वो भी कोरोना का वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने पूछा कि इससे उन्हें क्या दिक्कत है।

BJP और केंद्र की नीतियों पर जमकर बरसे

तेज प्रताप यादव ने बताया कि बनारस से उनका काफी लगाव है। वो अक्सर बाबा का दर्शन करने आते है। उन्होंने कहा BJP धीरे-धीरे खत्म हो रही है। बिहार में JDU से लड़ाई चल ही रहा है। देश के किसान कृषि बिल से परेशान है। केंद्र सरकार को समझना चाहिए किसान भाई परेशान है। BJP की नीतियों ने जनता को परेशान किया है। किसानों की स्थिति पहले से खराब हो गई है। आंदोलन चल रहा है। केंद्र की सरकार को मानो कोई चिंता ही नहीं है। समाधान निकालने के लिए सोचना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेज प्रताप यादव धार्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे है। वो मार्कंडेय धाम में मत्था टेकने पहुंचे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K2MRas