-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता तथा पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। प्रयागराज में इलाज करा रहे केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगडऩे पर शुक्रवार को उनको संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ रेफर किया गया है। केशरीनाथ त्रिपाठी, बुधवार को इटावा में हिंदी सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबियत कुछ खराब थी। जांच कराने पर वह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की दो दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह अभी होम आइसोलेशन में थे। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगडऩे पर उनको मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उनकी सेहत को देखते हुए संजय गांधी पीजीआइ, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। उनको शुक्रवार को ही संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया जाएगा।

घर के लोगों सहित 15 ने कराई जांच
इससे पहले गुरुवार को पूर्व राज्यपाल पंंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के कोरोना वायरस से संक्रमित होनेे के बाद उनके परिवार के लोगों और निवास पर काम करने वाले स्टाफ समेत 15 लोगों ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया। राहत की बात यह है कि केशरीनाथ त्रिपाठी के परिवार के लोगों और सभी स्टाफ की प्राथमिक रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना की चपेट में आने के बाद पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाएगा। उन्हें प्रयागराज से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aYb393