-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

जाटल पुल पर मंगलवार देर शाम कार की टक्कर के बाद दिल्ली पेरलल नहर में गिरे श्रमिक का 64 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। अधिक सर्दी होने के कारण गोताखोर बड़ी मुश्किल से पानी में उतर रहे हैं। गोताखोर कुछ ही देर के लिए सर्च अभियान चलाते हैं, जिस कारण सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं, पुलिस ने कार चालक को रोहतक का बताया है। श्रमिक के मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

मूलरूप से UP के गाजियाबाद का फुरकान बापौली में अपने जीजा के पास रहकर जाटल पुल के पास न्यू विराट नगर स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था। मंगलवार शाम को काम खत्म करने के बाद वह करीब 6:35 बजे अपने साथी कैराना निवासी सनव्वर के साथ ऑटो पकड़ने के लिए पैदल ही जाटल पुल की तरफ आ रहा था।

तभी पीछे से आये I-20 कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। सनव्वर तो बच गया, लेकिन फुरकान नहर में जा गिरा। कार सवार तीनों युवक भी बाहर निकलकर भाग गए। अब फुरकान की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए, लेकिन सर्दी और ठंडे पानी के कारण गोताखोर अधिक समय तक सर्च अभियान नहीं चला पा रहे हैं। जिससे फुरकान के मिलने में देरी हो रही है। फुरकान के जीजा फारुख ने बताया कि वह भी अपने स्तर से रस्सी और कुंडी डालकर फुरकान को तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

रोहतक का है आरोपी कार चालक
असंध पुलिस चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि वैसे तो कार गन्नौर के अनिल के नाम है, लेकिन कार तीन बार बेची जा चुकी है। कार के पहले और दूसरे मालिक से पूछताछ में पता चला है कि कार रोहतक के व्यक्ति को बेची गई थी।

सोनीपत की खुबड़ु नहर में मिले थे पहले दो शव
पानीपत की बिंझौल नहर में डूबे पूर्व पार्षद हरीश और सिवाह बाईपास पर नहर में गिरे कैथल के युवा किसान जसप्रीत का शव चौथे दिन साेनीपत की खुबड़ु नहर में मिला था। दोनों को तलाशने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों के शव खुद ऊपर आने पर मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत की दिल्ली पेरलल नहर में लापता श्रमिक फुरकान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MqdfMx