-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 30 साल की महिला पुलिस सब-इंस्‍पेक्‍टर ने शुक्रवार की रात किराए के घर में कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बुलंदशहर जिले के अनूप नगर में तैनात सब-इंस्पेक्टर की किराए के मकान में रहती थी। घटनास्‍थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।

बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि मकान मालकिन ने उसे पंखे से लटका हुआ देखा। अस्पताल भेजे जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक सुसाइड नोट मिला है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

शामली की रहने वाली है महिला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान कुमारी आरजू पवार (30) के रूप में की गई है। वह शामली जिले की रहने वाली थी। वह 2015 में पुलिस में शामिल हुई थी। वह अनूप नगर पुलिस थाने में तैनात थी। पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ कर शव बरामद किया। पवार का लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नए साल के पहले दिन ही महिला एसआई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर वह जांच में जुटी हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pJmxl8