-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर से संडिला जा रहा पिकप अचानक खड़े ट्रेलर में जा टकराया। यह हादसा विभूति खण्ड थाना क्षेत्र के अयोध्या हाईवे पर हुआ है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कटर से काटकर फंसे चालक को निकाला जिसे लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

गोरखपुर से संडिला जा रहा पिकप (यूपी 53 एफटी 3437) अचानक ट्रेलर (आरजे 14 जीजे 9738) में जा घुसा। मौके से जा रहे राहगीर फिरोज ने पुलिस को सुबह 4:30 बजे हादसे की सूचना दी। सूचना के 15 मिनट में पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने स्टेयरिंग में चालक राजाबाबू शर्मा को फंसे हुए देखा। बाहर निकालने में सफल न होने पर पुलिस ने कटर मंगवाया।

मुख्य कमांडर आरक्षी राम सिंह ने तुरंत कटर मंगवाकर पिकप के एंगल को काटकर चालक को निकाला। मामूली घायल चालक बाबूराम को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को एक पिकअप ने ट्रेलर को सामने से टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में चालक की जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jWJw9e