-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके चेहरे पर 50 और 100 के नोट चिपके हुए मिले थे। चेहरे पर फेविक्विक से कुछ सिक्के भी चिपकाए गए थे। यही नहीं युवक निर्वस्त्र था और शरीर के पूरे बाल भी साफ कर दिए गए थे। मौके पर देर रात पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ अनिल कुमार ने बताया कि होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की पहचान महाराष्ट्र के चंदन यादव के रुप में हुई है। उसके आधार कार्ड के पते पर ट्रैक किया जा रहा है। लोकल पुलिस को सूचित किया जा रहा है। युवक ने अपना मोबाइल भी कही फेंक दिया है। होटल के कमरे में केवल एक जोड़ी कपड़ा मिला है।

तंत्र मंत्र के शक पर भी पुलिस जांच कर रही है

अनिल कुमार ने बताया कि 7 तारीख को होटल में इसकी इंट्री हुई थी। दिनभर कमरे से बाहर नहीं निकला तो वेटर ने कल देर रात खिड़की से झांक कर देखा तो पंखे के सहारे फांसी पर लटका था। जांच में तंत्र मंत्र किसी तांत्रिक के चक्कर की बात भी सामने आ रही है। जल्द ही क्लियर कर लिया जाएगा। लोकल कांटेक्ट को भी तलाशा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाराणसी के एक युवक का शव होटल में बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/334pfaQ