उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के बलिया में हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र, बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है। इसको लेकर सुरेंद्र सिंह कई बार बयान भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि क्षत्रियों की रक्षा के लिए वह राजनीति छोड़ने को भी तैयार हैं। अब इसको लेकर भाजपा की प्रदेश ईकाई ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर उनसे पूरी घटना को लेकर जवाब मांगा गया है। दरअसल, बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह ने जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना 15 अक्टूबर की है और तभी से आरोपी फरार है। विवाद कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया को लेकर था।
धीरेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर फफक फफक कर रोए थे सुरेंद्र सिंह
विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या के आरोपी धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। उसके पक्ष से भी 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उसकी ओर से रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की जा रही है। अगर जल्द रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो वह आमरण अनशन करेंगे। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह हत्यारोपी धीरेंद्र सिंह के परिजन का मेडिकल बनवाने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। परिजन से मिलकर वह फफक-फफक कर रो पड़े थे।
यह है पूरा मामला
दुर्जनपुर में 15 अक्टूबर को पंचायत भवन पर कोटे की दुकान को लेकर बैठक चल रही थी। एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ चंद्रकेश सिंह, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह और रेवती थाने का पुलिसबल भी मौजूद थी।
आरोप है कि इसी दौरान विवाद होने पर धीरेंद्र सिंह ने जयप्रकाश पाल की हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग निकला। मामले में एसडीएम और सीओ को निलंबित भी कर दिया गया था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की भी बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37hI5ze