-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के शाहगंज क्षेत्र में स्थित सनफ्लावर स्कूल के पास हुआ बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में अवैध रूप से पटाखों का कारोबार चल रहा था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वहां राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले साल दीपावली के मौके पर भी इसी इलाके में विस्फोट हुआ था। इलाके में अवैध तरीके से पटाखे बनाए जाते हैं। सूचना मिलने पर आगरा के एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखे के बाद घर से निकलता धुएं का गुब्बार। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।
पटाखे के बाद घर से निकलता धुएं का गुब्बार। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

सिलेंडर फटने की वजह से पटाखों में हुआ विस्फोट

बताया जा रहा है कि जिस शख्स की घर में यह विस्फोट हुआ है वो आगरा के नम्बर वन आतिशबाज हैं। आगरा में इनकी मुगल फायर वर्क्स के नाम से पटाखे की दुकान भी है। घर में सिलेंडर फटने की वजह से पटाखों में विस्फोट हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग एक किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक हादसे में तीन लोगों के मरने और कम से कम आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के आगरा में एक स्कूल के पास विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवैध पटाखे का कारोबार चल रहा था। अचानक विस्फोट होने से अफरा तफरी मच गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nVJ2TA