-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा नेता हीरालाल के बेटे राणा प्रताप की हत्या लव ट्राएंगल में हुई थी। पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इस प्रकरण का खुलासा कर दिया है। दरअसल, राणा प्रताप का शव शुक्रवार सुबह सोनबरसा जंगल स्थित समयमाता मंदिर के पास मिला था। सिर पर डंडे के चोट के निशान मिले थे। इस हत्याकांड को आरोपियों ने हादसा बनाने की कोशिश की थी। एक महिला से भाजपा बूथ अध्‍यक्ष के बेटे का अवैध संबंध था। उसी महिला से मृतक के दोस्त का भी संबंध था। दोस्त ने उसे इस रिश्ते को खत्म करने की कई बार चेतावनी दी थी। लेकिन वह नहीं माना तो उसकी डंडे से हत्‍या कर दी गई।

शव के ऊपर गिरा दी बाइक, ताकि हत्या हादसा लगे
एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद टोला श्रीरामपुर के रहने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष हीरालाल के बेटे राणा प्रताप बेलदार की 16 अक्टूबर की सुबह सोनबरसा जंगल में समय माता मंदिर के पास लाश मिली थी। अज्ञात बदमाशों ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्‍या कर दी थी। हत्या को एक्‍सीडेंट का रूप देने के लिए उसकी बाइक को उसके शव के ऊपर गिरा दिया गया था। इस संबंध में आईपीसी की धारा 302, 3(2)5 एससी/एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पड़ताल में राणा प्रताप की हत्‍या में राकेश यादव, रामकेश यादव, पन्‍ने लाल का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार को तीनों को बेनीगंज से गिरफ्तार कर लिया।

रामकेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मारा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकेश यादव का एक महिला के साथ अवैध संबंध रहा है। उसी महिला से राणा प्रताप भी छिपकर मिलता रहा। रामकेश यादव उसे बार-बार महिला से मिलने से मना कर रहा था। लेकिन, राणा प्रताप उसकी बात को अनसुना कर दे रहा था। यही बात रामकेश को नागवार लगी और उसने राकेश यादव और पन्‍ने लाल के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की योजना बनाई और उसकी हत्‍या कर दी। आरोपी राणा प्रताप को उसकी बाइक से लेकर ही सोनबरसा जंगल में समय माता के स्‍थान ले गए और डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर हत्‍या कर दी। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसकी बाइक को उसके ऊपर गिराकर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोरखपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोंपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHz34g