-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनावों के लिए दलों के बीच रस्साकसी तेज हो गई है। सभी सात सीटों पर वर्चुअल संवाद के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संकटकाल में जनता के बीच रैलियां करेंगे। सीएम आज बुलंदशहर से चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। इसके बाद अगले कुछ दिनों में उपचुनाव की सभी सात सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। फिलहाल वह पिछले तीन दिनों से बिहार चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।

ऐसा है चुनावी कार्यक्रम

सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे बुलंदशहर के नुमाइश मैदान से रैली की शुरुआत करेंगे। बुलंदशहर सीट से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। यह सीट भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही के निधन के बाद खाली हुई थी। करीब डेढ़ बजे सीएम नौगावां सादत सीट के लिए अमरोहा के राजोहा गांव में चुनाव प्रचार के लिए हेलीकाप्टर से उतरेंगे। यह सीट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बाद खाली हुई थी। तकरीबन साढ़े 4 बजे वह टूंडला सीट पर प्रचार के लिए ठाकुर वीर सिंह महाविद्यालय के मैदान में जाएंगे। यह सीट योगी सरकार में मंत्री रहे प्रो. एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

विपक्ष वर्चुअल रैलियों के भरोसे

यूपी में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए भले ही विपक्ष ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन अभी तक आम जनता के बीच जाकर रैलियां करने की सुगबुगाहट नहीं सुनाई दे रही है। अभी अखिलेश यादव समेत प्रियंका गांधी और मायावती वर्चुअल रैलियों के भरोसे ही दिखाई पड़ रहे हैं।

इन सीटों पर होना है उपचुनाव

विधानसभा सीट कौन था विधायक
घाटमपुर (कानपुर) कमल रानी वरुण (भाजपा)
मल्हनी (जौनपुर) पारस नाथ यादव (सपा)
बुलंदशहर सदर वीरेंद्र सिरोही (भाजपा)
टूंडला (फिरोजाबाद) प्रोफसर एसपी सिंह बघेल (भाजपा)
देवरिया सदर जन्मेजय सिंह (भाजपा)
बांगरमऊ (उन्नाव) कुलदीप सिंह सेंगर (भाजपा से अब निष्कासित)
नौगावां सादात (अमरोहा) चेतन चौहान (भाजपा)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35pz58D