-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तराखंड‚ हिमाचल और जम्मू–कश्मीर में बर्फबारी से उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। नए साल के पहले दिन भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 3 जनवरी के बाद स्थिति सुधर सकती है।

साल के अंतिम दिन गुरुवार की शुरुआत कड़ाके की ठंड़ के साथ हुई तो पहले दिन सूरज निकलने से कुछ राहत मिली है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि राजधानी में उत्तरी पश्चिमी हवाओं को जोर बढ़ेगा। इससे नये साल के पहले और दूसरे दिन और रात का तापमान गिरने से कड़़ाके की ठंड़ हो सकती है। दोनों दिन सुबह के समय घना कोहरा होगा। तीन और चार जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।

धूप रही बेअसर‚ गर्म कपड़ों का ही सहारा

धूप निकली लेकिन गलन को कम नहीं कर सकी। लोग धूप लेने के बाहर निकले मगर कुछ ही देर में उनको घर में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। गलन का असर साल के अंतिम दिन मौज–मस्ती करने निकले लोगों को भी देखने को मिला। सिर पर टोपी‚ मोटी जैकेट व हाथ में ग्लब्स लगाए नजर आए।

पेड़ की छांव में खड़े होने के बजाए धूप में ही खड़े होना बेहतर समझा। शाम होते ही गलन में काफी इजाफा हो गया। ठंड से बचाव के लिये शहर में रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था की गयी है। नगर निगम ने अलग अलग स्थानों पर 700 से ज्यादा प्वाइंट पर अलाव जलवाये।

शहरों में की जा रही अलाव की व्यवस्था

मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक प्रत्येक स्थान पर 25 से 50 किलो तक लकड़ी डाली जा रही है। हालांकि कांग्रेस पार्षद अमित चौधरी‚ पूर्व पार्षद आरपी सिंह का कहना है कि कुछ खास खास लोगों की सिफारिश पर अलाव जलाये जा रहे हैं। इंदिरा नगर में पॉलिटेक्निक‚ एचएएल से भूतनाथ व कुकरैल बंधे तक रिक्शे वाले फुटपाथ पर रातें काटे रहे हैं। यहां कहीं भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है।

डीएम ने रैन बसेरों में बांटा कंबल‚ मास्क

डीएम अभिषेक प्रकाश गुरुवार की रात गरीबों का हाल जानने के लिये रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे। ठंड में रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों के बीच पहुंचे। चकबस्त व अमीनाबाद स्थित रैन बसेरों में पहुंचकर लोगों को कंबल‚ मास्क व सैनिटाइजर बांटे और उनका हाल पूछा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o5vp3Y