-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उसे बंद करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय,पशुपालन और डेयरी की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट ने 5 जनवरी को हुई पक्षियों की मौतों के पीछे की वजह बर्ड फ्लू बताई गई है। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पुष्टि होने के बाद कानपुर प्राणी उद्यान में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में एक आदेश अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक की तरफ से जारी करते हुए कहा है कि प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए पूर्णत बन्द किया गया है।

कानपुर के प्राणी उद्यान 5 जनवरी को सुबह बाड़े में 2 मुर्गों और 2 तोतों की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे प्राणी उद्यान के अधिकारियों ने बर्ड फ्लू (एवियन इन्पलुएन्जा) के खतरे का अंदेशा हो गया था। आनन-फानन में बाहर से आने वाले चिकन पर पाबंदी लगाते हुए तत्काल सभी बाड़े में साफ सफाई के साथ-साथ दवाइयों का छिड़काव किया जाने के निर्देश दिए थे।

इसी के साथ मृत पक्षियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा दिया गया था। पक्षियों के बाड़े की मिट्टी और मल को भी जांच के लिए भेजा गया था। अन्य पक्षिय की सुरक्षा को देखते हुए प्राणी उद्यान प्रशासन ने बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को भी मरवा दिया था। उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया था।

क्या बोले प्राणी उद्यान के डॉक्टर
प्राणी उद्यान के डॉक्टर ए.के.सिंह ने बताया कि पक्षियों की मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई है और इन सभी की मौत एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है। जिसके चलते दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए प्राणी उद्यान को बंद किया जा रहा है।

इसी के साथ अन्य पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी बाड़ों से रैडम चेकिंग कर सैपल लिया जाएगा और भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा।बाड़ों की दिन में तीन बार साफ-सफाई और दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या बोले अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/निदेशक सुनील चौधरी ने बताया कि कानपुर प्राणि उद्यान में मृत हुए रेड जंगल फाउल की रिपोर्ट शनिवार देर रात प्राप्त हुई है। रिपोर्ट में एवियन इन्पलुएन्जा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। जिसके कारण एवियन इन्फ्लुएन्जा (बर्ड फ्लू) की गाइड लाइन एक्शन प्लान फार प्रेवेन्टेशन कन्ट्रोल एवं कॉन्टेनमेन्ट आफ एविएन इन्फ्लूएन्जा (रिवाइज्ड 2021) के चैप्टर 6 के अनुसार प्राणि उद्यान दर्शकों हेतु अग्रिम आदेशों तक पूर्णत बन्द किया जा रहाा है। या फैसला दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय,पशुपालन और डेयरी की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट ने 5 जनवरी को हुई पक्षियों की मौतों के पीछे की वजह बर्ड फ्लू बताई गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q6s8Sq